बांग्लादेश के रिसॉर्ट में भीषण आग, 10 लोगों की मौत; 9 घायल

कॉक्स बाजार के समुद्र तटीय इलाके में तीन मंजिला इमारत जलकर राख, हादसे के समय करीब 30 लोगों के मौजूद होने की खबर; आग की वजह की जांच जारी

ढाका। बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी जिले कॉक्स बाजार में शनिवार सुबह समुद्र तटीय रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा इनानी इलाके में मरीन ड्राइव के पास स्थित टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तीन मंजिला इमारत मुख्य रूप से बांस और लकड़ी से बनी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत जलकर खाक हो गई। खबरों के मुताबिक, हादसे के समय रिसॉर्ट में करीब 30 लोग मौजूद थे, जिनमें से चार से पांच लोग बाहर निकलने में सफल रहे।

घायलों को कॉक्स बाजार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों के शरीर का हिस्सा आग से झुलस गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए शवों के डीएनए नमूने लिए जाएंगे। आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Back to top button