यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 32,679 पदों की चयन सूची घोषित
भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर मेरिट सूची उपलब्ध, लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर हुआ अंतिम चयन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। 14 अक्टूबर को जारी परिणाम में कुल 32,679 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची घोषित की गई है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चयन सूची देख सकते हैं।
इस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। भर्ती के लिए कुल 28,86,797 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा के बाद अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों, मेरिट, पदों की वरीयता और आरक्षण नियमों के आधार पर किया गया है।




