काशी में सीएम योगी का बड़ा बयान: ‘माफिया की जगह मिट्टी में है’, स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

वाराणसी में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा- जागरूक जनता और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ही शहर को बेहतर बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी के सरोज पैलेस में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में हिस्सा लिया और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सफाई मित्र शहर की नींव हैं। वे सुबह लोगों के जागने से पहले ही शहर को साफ करने में जुट जाते हैं। बड़े आयोजनों की सफलता में भी उनकी अहम भूमिका होती है।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े कार्य कर सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और सफलता के लिए नागरिकों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी जनता के बीच पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने डॉ. नीलकंठ तिवारी के प्रयासों की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
माफिया पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब माफिया की जगह मिट्टी में है। उन्होंने प्रयागराज में कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बने मकानों का भी जिक्र किया।

Related Articles

Back to top button