गिरफ्तार हुए मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा, लगा है ऐसा गंभीर आरोप

‘महाकुंभ 2025’ में वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में भूमिका ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है।

चार साल तक रेप करने का आरोप
30 मार्च, 2024 को, 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को खुफिया जानकारी जुटाने और तकनीकी निगरानी के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी गाजियाबाद में हुई, जिसके बाद नबी करीम पुलिस स्टेशन ने उन्हें हिरासत में लिया। निर्देशक पर एक 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि सनोज ने उसके साथ चार साल तक रेप किया। फिल्म अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह इस दौरान मुंबई में मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला ने निर्देशक पर यह आरोप भी लगाया कि मिश्रा ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

रेप के साथ लगे ये आरोप भी
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में सनोज मिश्रा पर शादी करने के वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार, 6 मार्च 2024 को बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया था।

इस घटना पर दर्ज हुई शिकायत
जिस घटना में शिकायत दर्ज की गई, वह 18 फरवरी 2025 को हुई, जब आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को नबी करीम के होटल शिवा में लेकर आया। निर्देशक सनोज मिश्रा पर आरोप है कि इस सफर के दौरान उन्होंने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले पर मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।

Related Articles

Back to top button