जामा मस्जिद की पुताई का काम पूरा, अब रंग-बिरंगी लाइट से हो रही सजावट, एएसआई की टीम कर रही निगरानी

संभल:  संभल की जामा मस्जिद की पुताई का काम शनिवार को पूरा हो गया है। एएसआई की टीम ने भी पुताई पूरी होने के बाद निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि पुताई का काम पूरा हो गया है। अब सजावट का काम किया जाना है। रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएंगी।

बताया कि करीब 300 लाइट लगने की उम्मीद है। इसमें कई अलग-अलग रंग की लाइट शामिल हैं। कमेटी के सदर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश एएसआई द्वारा पुताई कराई गई है। शनिवार को पुताई का काम पूरा हो गया है। मस्जिद के सभी बाहरी हिस्से में यह पुताई की गई है। अब सजावट की जानी है।

मालूम हो जामा मस्जिद की पुताई सफेद रंग से एएसआई द्वारा कराई गई है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने कहा कि हाईकोर्ट ने आदेश दिया था। इसलिए हमने अपनी ओर से कोई भी रंग करने के लिए नहीं कहा। एएसआई ने सफेद रंग से पुताई की है। इससे पर भी हमने कोई एतराज नहीं जताया।

Related Articles

Back to top button