भरी कचहरी में 11 सेकेंड में मारे छह जूते… सड़क पर बैठा युवक संभल तक न पाया

झांसी: झांसी में बुधवार दोपहर जिला कचहरी के सामने दो लोगों में मारपीट होने लगी। दोनों ने ही एक दूसरे के ऊपर जमकर जूते-चप्पल बरसाए। कचहरी में मौजूद लोग यह सब देखकर वहीं से गुजरते रहे।कचहरी में मारपीट की सूचना पर नवाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लाई है। दोपहर करीब 2:00 बजे लक्ष्मीकांत एवं एक युवक के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
दोनों ने ही एक दूसरे पर जूते बरसाए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह के मुताबिक आरोपी जिला कचहरी में अधिवक्ता है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।





