मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप: अमिताभ बच्चन का बंगला और दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट निशाने पर, जांच में जुटी एजेंसियां

मुंबई के मेयर कार्यालय को मिले धमकी भरे ईमेल में महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट और अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने की धमकी दी गई है।

मुंबई में एक धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और मुंबई की मेयर को मिले इस ईमेल में महालक्ष्मी रेसकोर्स में 27 नवंबर को होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट और महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

ईमेल में बीएमसी कार्यालय, एक स्कूल और कॉन्सर्ट स्थल पर धमाके की बात कही गई है, जिसमें खालिस्तान समर्थक नारों का भी जिक्र है। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। डीसीपी मनीष कलवानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से इसकी गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button