शादी के एक माह बाद नवविवाहिता निकली पांच माह की गर्भवती, पंचायत ने खत्म कराया रिश्ता

प्रयागराज: एक माह पहले जिस लड़की की शादी हुई थी वह पांच माह की गर्भवती निकली। डॉक्टर की बात सुनकर ससुरालियों के होश उड़ गए। परिजनों ने मायके वालों और शादी कराने वाले अगुवा को बुलाकर खरी खोटी सुनाई। इस मामले में हुई रिश्तेदारों की पंचायत में रिश्ते को खत्म करा दिया गया। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा है। लड़की के अनुसार उसके जीजा ने ही शादी से पहले गलत कार्य किया था।

14 अप्रैल को एक बरात प्रतापगढ़ से मऊआइमा आई थी। वधु विदा होकर वर के घर प्रतापगढ़ गई थी। चार दिन बाद दुल्हन विदा होकर मायके आई। लड़का दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दोनों परिवार हंसी खुशी से रह रहे थे। 16 मई को वर पक्ष के लोग दुल्हन को फिर विदा कराकर प्रतापगढ़ ले गए। दूसरे दिन दुल्हन के पेट में अचानक दर्द होने लगा और उसकी तबियत बिगड़ने लगी।

ससुरालियों ने गांव के झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया तो उसने कुछ दवाएं दीं, लेकिन आराम नहीं हुआ। तबियत अधिक बिगड़ते देख परिवार के लोगों ने रविवार को दुल्हन को एक बडे़ डॉक्टर को दिखाया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन गर्भवती है और उसके पेट में पांच माह का बच्चा है। यह सुनकर कर ससुरालियों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसकी सूचना लड़की के मायके को देकर बुलाया गया। इसको लेकर काफी पंचायत चली।

लड़की के जीजा की करतूत, जीजा भागा, लड़की को पंजाब भेजा

सोमवार को मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के शादी के अगुवा कारों को बुलाकर सब कुछ बताया गया तो मालूम हुआ कि नव विवाहिता के पेट में जो बच्चा पल रहा है वह उसके जीजा का है। जब लड़की के जीजा को इसकी खबर लगी तो वह रफूचक्कर हो गया। मामला आगे न बढे़ और इज्जत बची रहे इसकी दुहाई दी गई। लेकिन ससुरालियों ने प्रतापगढ़ के 112 नंबर की पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों में संबंध विच्छेद करवा कर लड़की को उसके मायके भेज दिया।

Related Articles

Back to top button