हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो गंभीर घायल
अल्मोड़ा में हादसे के बाद एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल भेजा गया
अल्मोड़ा। हरना-शीतला मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान किशोर कुमार और कैलाश राम के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे कार सवारों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने भी बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर कुमार और कैलाश राम को उपचार के लिए खैरना अस्पताल भेजा गया।



