टेस्ट डेब्यू पर लगातार दो शतक से लेकर सबसे ज्यादा छक्के तक, गुपचुप 10 बड़े रिकॉर्ड बना गए रोहित

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दुनिया को अचानक से इस फैसले की जानकारी दी। उनका यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने टेस्ट से संन्यास की अटकलों का खंडन किया था। इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। ऐसा लग रहा था कि सबकुछ सामान्य चल रहा है, तभी रोहित ने टेस्ट से संन्यास का बम फोड़ा। न तो उन्होंने किसी फेयरवेल मैच की डिमांड रखी और न ही कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया। भारत को पिछले छह महीने में दो बड़े क्रिकेटर्स के संन्यास से बड़ा झटका लगा।

रोहित से पहले रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लिया था। हालांकि, इससे तो यह तय है कि अगले महीने इंग्लैंड दौरे से टीम एक नए कप्तान के अंदर खेलेगी और बदलाव के दौर से गुजरेगी। रोहित को 2022 में टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। रोहित ने बतौर कप्तान, एक खिलाड़ी के तौर पर और बतौर ओपनर इस प्रारूप में कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। टेस्ट डेब्यू पर उन्होंने शतक भी लगाया था। साथ ही उनके नाम टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी है।

Related Articles

Back to top button