सोशल मीडिया पर उमड़ा दुःख का सैलाब, फैन्स ने दी वेदांत देवाडिगा को श्रद्धांजलि

बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर प्रो कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा कि 22 साल के वेदांत को खोना बेहद दुखद है। वे टीम के सभी सदस्यों के लिए बहुत प्रिय थे।

अमिताभ बच्चन का पोस्ट
अमिताभ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “इस दुखद घटना के बावजूद, टीम ने वेदांत की याद में अगला मैच खेलने का फैसला किया। खिलाड़ियों ने वेदांत को सम्मान देने के लिए खेला और एक युवा खिलाड़ी ने अपने हेडबैंड पर उनका नाम लिखकर उनकी स्मृति को सम्मान दिया।” बिग बी ने टीम के इस जज्बे की सराहना करते हुए उनके लिए शुभकामनाएं दीं।

टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की प्रतिक्रिया
टीम ने भी अपने आधिकारिक पोस्ट में वेदांत देवाडिगा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका जुनून और समर्पण हमेशा याद रहेगा। टीम ने लिखा कि उनकी प्रार्थनाएं वेदांत के परिवार के साथ हैं।

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन फिल्म ‘120 बहादुर’ में अपनी आवाज देंगे, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म की जानकारी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में सामने आई, जिसमें फरहान अख्तर और जावेद अख्तर भी मौजूद थे।
इसके अलावा, अमिताभ बच्चन नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे और फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी 2’ में भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button