कोटा में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी

सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कोठारी नदी के पास ट्रैक्टर में मिट्टी भर रहे दो युवक मिट्टी के ढेर में दब गए। घटना के समय आसपास मौजूद मजदूरों ने गेती–फावड़े से आधे घंटे तक खुदाई कर उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब 6–7 मजदूर ट्रैक्टर लेकर मिट्टी भरने नदी तट पहुंचे थे। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा ढेर ढह गया और दोनों युवक नीचे दब गए।

मृतकों की पहचान दीपू सिंह (27) पुत्र भंवर सिंह और पूरण (29) पुत्र दुर्गा लाल बागरिया के रूप में हुई है। दोनों के शवों को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना SHO कैलाश कुमार विश्नोई ने घटना की पुष्टि की है।

परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई।
दीपू की मां जशोदा राजपूत ने बताया —
“वह सुबह 6 बजे मिट्टी भरने निकला था। 50 रुपए लिए थे और कहा था दो घंटे में लौट आऊंगा… मिट्टी में दबकर मेरा बेटा मर गया, अब हम कहां जाएं?”

पूरण के पिता दुर्गा सिंह ने कहा —
“मैंने मना किया था मत ले जाओ, लेकिन ले गए। मेरा बेटा बाहर ही नहीं आ पाया, उसे मार दिया।”

हादसे के बाद मॉर्च्युरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button