चक्रवात दित्वाह: तटीय इलाकों में बढ़ा खतरा, जनजीवन प्रभावित

दितवाह बंगाल की खाड़ी से उत्तर की ओर बढ़ते हुए भारत के दक्षिणी तटों पर असर दिखा रहा है; India Meteorological Department (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी व दक्षिणी आंध्र प्रदेश के लिए रेड–ऑरेंज अलर्ट जारी किया है — 30 नवंबर को flights व train सेवाएं बाधित रहीं, कई तटीय इलाकों में तेज हवा और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ।

चक्रवात Cyclone Ditwah बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने के बाद अब दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में अपना प्रभाव गहरा करता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तूफान हालांकि थोड़ा कमजोर होकर “गहरे दबाव” में तब्दील हो चुका है, लेकिन इसका व्यापक असर अब भी बना हुआ है। तेज हवाओं, भारी वर्षा, समुद्र में ऊँची लहरों और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

चेन्नई, पुदुचेरी और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से कई सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित है। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने, बिजली के खंभे गिरने और बिजली आपूर्ति ठप होने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करने के लिए अर्बन फ्लड कंट्रोल टीमों, फायर ब्रिगेड और पुलिस बल को तैनात किया है।

तूफान के कारण हवाई और रेल सेवाओं पर भी बड़ा असर पड़ा है। चेन्नई एयरपोर्ट ने ATR विमानों की उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि कुछ अन्य उड़ानों को डायवर्ट किया गया। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा का निर्णय लेने से पहले नवीनतम अपडेट जांचने की अपील की है।

राज्य सरकारों ने तटीय जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। राहत-बचाव कार्यों के लिए NDRF और SDRF की कई टीमें तैनात की गई हैं, जो तटीय गांवों में जाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है क्योंकि समुद्र में हवा की रफ्तार कई क्षेत्रों में 60–80 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच रही है।

IMD का कहना है कि अगले 24 घंटों में दित्वाह धीरे-धीरे और कमजोर हो सकता है, लेकिन भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से हालात अभी भी गंभीर बने रहेंगे। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासनिक दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई है

Related Articles

Back to top button