Salaar: Part 1 Ceasefire ने 270 करोड़ की लागत में कमाए 700 करोड़, ओटीटी पर 365 दिन तक मचाया धमाल

प्रभास स्टारर फिल्म ने थिएटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर दर्शकों का दिल जीता, पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार।

मुंबई। प्रभास स्टारर ‘सलार: पार्ट 1 – सीजफायर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचा दिया है। करीब 270 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम हुई और 365 दिनों तक लगातार ट्रेंडिंग में रही। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है, जिन्होंने इससे पहले यश के साथ ‘केजीएफ’ सीरीज के जरिए दर्शकों का दिल जीता था।

फिल्म की कहानी काल्पनिक शहर ‘खानसार’ में घटित होती है, जहां दो बचपन के दोस्त अलग-अलग रास्तों पर जाते हैं और बाद में आमने-सामने आते हैं। प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।

ओटीटी पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद प्रभास ने फैंस का धन्यवाद करते हुए खुशी जताई। वहीं, फिल्म का पार्ट 2 2026 में रिलीज होने वाला है, जिसे प्रशांत नील ही डायरेक्ट करेंगे। दर्शकों को इसके लिए पहले ही काफी उत्साह है।

प्रभास की वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आए थे, जिसके बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ रिलीज होने वाली है। प्रशांत नील के साथ उनकी जोड़ी को फैंस फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।

Related Articles

Back to top button