धुरंधर 2 के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा द केरल स्टोरी 2 का रिकॉर्ड

20वें दिन कमाई में आई गिरावट, अब 51.15 करोड़ की कुल कमाई

मुंबई। द केरल स्टोरी 2 ने अपने रिलीज के शुरुआती 20 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 23.28 करोड़, दूसरे हफ्ते में 17.16 करोड़ और तीसरे हफ्ते के विभिन्न दिनों में क्रमशः 1.50 करोड़, 2.75 करोड़, 3.15 करोड़, 1.13 करोड़ और 1.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

लेकिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के प्रीमियर शो के चलते 20वें दिन द केरल स्टोरी 2 की कमाई केवल 80 लाख रही। इस दिन की कमाई अब तक के तीसरे बुधवार का सबसे कम कलेक्शन माना जा रहा है। 20 दिनों की कुल कमाई अब 51.15 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। द केरल स्टोरी 2 ने अपने बजट को वसूलने के साथ ही 70 फीसदी से अधिक मुनाफा बटोरा और 2026 की चार बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई है जिसने 50 करोड़ से अधिक कमाई की। बॉर्डर 2, मर्दानी 3 और ओ रोमियो के बाद यह चौथी फिल्म बनी।

हालांकि, धुरंधर 2 की रिलीज के साथ अब द केरल स्टोरी 2 के लिए सिनेमाघरों में कमाई करना चुनौतीपूर्ण होगा। फैन्स की निगाहें अब यह देखने पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में यह फिल्म किस तरह की प्रदर्शन करती है।

Related Articles

Back to top button