CM डीके शिवकुमार के पहले पांच फैसले क्या रहे? स्टूडेंट्स को फ्री बस पास, प्राइवेट जॉब एक्सचेंज, भारत जोड़ो युवा सभाओं को 10-10 लाख रुपये

कर्नाटक की नई सरकार ने शपथ के तुरंत बाद छात्रों, युवाओं, किसानों और अवैध निर्माणों को लेकर बड़े फैसले लिए; 10,000 भारत जोड़ो युवा संघ बनाने और सरकारी बसों में मुफ्त पास देने का ऐलान किया गया।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पद संभालते ही अपनी पहली कैबिनेट बैठक में जनकल्याण से जुड़े पांच बड़े फैसलों का ऐलान कर दिया। इनमें राज्य के छात्रों को गैर-लक्जरी सरकारी बसों में मुफ्त बस पास देना, युवाओं के लिए प्राइवेट जॉब एक्सचेंज स्थापित करना और पूरे कर्नाटक में 10,000 “भारत जोड़ो युवा संघ” बनाने का फैसला शामिल है। सरकार ने यह भी साफ किया कि इन युवा संघों को 10-10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

सीएम शिवकुमार ने युवाओं की बेरोजगारी दूर करने के लिए प्राइवेट एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज की रूपरेखा एक महीने के भीतर तैयार करने की बात कही है। साथ ही, सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया को और व्यवस्थित बनाने के लिए जल्द ही “कैलेंडर ऑफ इवेंट्स” जारी करने का भी संकेत दिया गया है।

बैठक में एक और अहम फैसला अवैध इमारतों से जुड़ा रहा। सरकार ने तय किया कि अनाधिकृत निर्माणों को A-खाता दस्तावेज जारी करने के अभियान को अब पूरे राज्य में बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button