चमोली में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। घेस सड़क पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घेस मोटर मार्ग पर एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में नदी किनारे जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर देवाल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर पहाड़ी सड़क पर वाहन के नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button