भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या पर बवाल, पत्नी का दर्द फूटा, आरोपी के घर पर पथराव और आगजनी

पत्नी बोली- मेरे सुहाग के कातिलों को मिले सख्त सजा

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। घटना के बाद मृतक की पत्नी का दर्द और गुस्सा सामने आया, जब वह आरोपी के घर पहुंची और वहां पथराव कर अपना आक्रोश जताया। उन्होंने रोते-बिलखते हुए कहा कि उनके पति के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और उनके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। ग्रामीणों और स्थानीय संगठनों ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रविवार रात प्रशासन ने एक आरोपी का मकान जेसीबी से ध्वस्त कर दिया, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इसी बीच, गांव में भीड़ ने आरोपी के घर में आगजनी कर दी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुटी हैं। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button