दिल्ली में बारिश के बीच ढहा तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
रोहिणी सेक्टर-16 में हादसे के बाद दमकल, पुलिस और राहत एजेंसियों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 स्थित जी-5 इलाके में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और अन्य राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, अब तक मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश लगातार जारी है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना शाम करीब 4:20 बजे मिली थी। हादसा रोहिणी सेक्टर-16 स्थित एमसीडी स्कूल के पास हुआ। भारी बारिश के कारण राहत कार्य में भी चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन बचाव दल पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहा है। फिलहाल मकान गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका है कि


