अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास
भावुक संदेश में बोले- देश और टीम को हमेशा खुद से ऊपर रखा, दो दशक के क्रिकेट सफर को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेट के भरोसेमंद और शांत स्वभाव वाले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। करीब दो दशक लंबे क्रिकेट सफर को खत्म करते हुए रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने पूरे करियर में उन्होंने हमेशा देश और टीम को खुद से आगे रखा।
रहाणे ने संन्यास का एलान करते हुए कहा कि जिंदगी में हर शुरुआत का एक अंत होता है और जब वह समय आता है तो उसे सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में उन्होंने हमेशा सही समय और सही फैसले पर भरोसा किया है और अब उन्हें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेने का यही उचित समय है।




