तेज प्रताप-मल्लिका की अनोखी मुलाकात

‘भोजपुरी बवाल’ के आगामी एपिसोड का वीडियो चर्चा में, दोनों की बातचीत पर फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में भोजपुरी जगत से जुड़े चर्चित चेहरे अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा कर रहे हैं। इसी शो के आगामी एपिसोड में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की खास मुलाकात देखने को मिलेगी।

शो के सामने आए प्रोमो में दोनों के बीच काफी अलग अंदाज में बातचीत होती दिखाई दे रही है। तेज प्रताप यादव मल्लिका शेरावत का हाथ देखते हैं और उनसे कहते हैं कि लोग उनका दिल दुखाते हैं। इसके बाद वह अभिनेत्री को एक रत्न पहनने की सलाह देते हैं। तेज प्रताप का कहना है कि इस रत्न को पहनने से उनका तेज और बढ़ेगा।

तेज प्रताप की बात सुनकर मल्लिका शेरावत भी मजेदार अंदाज में जवाब देती हैं। वह कहती हैं, ‘और कितना तेज चाहिए तेजी जी।’ दोनों की यह बातचीत सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शो के इस आगामी एपिसोड को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। तेज प्रताप और मल्लिका की यह अनोखी मुलाकात मनोरंजन के साथ-साथ दोनों के अलग अंदाज की वजह से भी चर्चा में है। अब देखना होगा कि पूरा एपिसोड प्रसारित होने के बाद इस मुलाकात पर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।

 

Related Articles

Back to top button