जेएनयू की दीवारों पर नए नारों से गरमाई कैंपस की सियासत, ‘अखंड भारत’ और ‘स्टॉप लव जिहाद’ के पोस्टर लगे
पहले ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ के नारे लिखे गए थे, अब नई तस्वीरों और नारों से बढ़ी वैचारिक बहस
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दीवारों पर लिखे नारों और लगाए गए पोस्टरों को लेकर विवाद फिर चर्चा में है। परिसर में अब ‘अखंड भारत’ और ‘स्टॉप लव जिहाद’ जैसे नारे लिखे गए हैं। इसके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विश्वविद्यालय से बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम की तस्वीरें भी चस्पा की गई हैं। इससे पहले परिसर की दीवारों पर ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ जैसे नारे लिखे जाने की खबर सामने आई थी। इन घटनाओं के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अलग-अलग विचारधाराओं को लेकर बहस तेज हो गई है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने का मामला सामने आया था। फिलहाल, इन घटनाओं को लेकर परिसर का माहौल चर्चा में बना हुआ है।





