इस्राइल में सत्ता की जंग, नेतन्याहू के सामने गादी आइजेनकोट की चुनौती

7 अक्टूबर 2023 के हमले की याद दिलाकर आइजेनकोट ने मांगे वोट, सुरक्षा में चूक को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

इस्राइल में मंगलवार, 27 अक्टूबर को आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने पूर्व सेना प्रमुख और यशर पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट की चुनौती है। देश के 73 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे तक चलेगा।

चुनाव प्रचार के दौरान आइजेनकोट ने मतदाताओं को 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार बदलने और देश को बेहतर दिशा देने का अवसर है। आइजेनकोट ने नेतन्याहू सरकार पर सुरक्षा में हुई चूक की जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया। उनका गठबंधन हमले की जांच के लिए स्वतंत्र आयोग गठित करने की मांग कर रहा है।

वहीं, नेतन्याहू ने भी मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। अब चुनाव परिणाम तय करेंगे कि नेतन्याहू सत्ता बरकरार रख पाएंगे या इस्राइल में राजनीतिक बदलाव होगा।

Related Articles

Back to top button