ओजेम्पिक और मौनजारो जैसी वेट लॉस दवाओं से बढ़ रहा मानसिक खतरा, ऑस्ट्रेलिया ने जारी की गंभीर चेतावनी

अत्यधिक वजन घटाने की दवाओं का इस्तेमाल कर रहे लोगों में आत्महत्या के विचार और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ने का संकेत, ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य विभाग ने चेताया।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वजन घटाने की दवाएं जैसे ओजेम्पिक (Ozempic) और मौनजारो (Mounjaro) मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं। इन दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले लोगों में सुसाइड विचार और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दवा लेने वाले कुछ मरीजों में अनियंत्रित मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रियाएं देखी गई हैं। इस कारण मरीजों और चिकित्सकों दोनों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी मरीज को अचानक मूड स्विंग, निराशा या आत्महत्या के विचार उत्पन्न हों, तो तुरंत मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

विशेषज्ञों का कहना है कि वजन घटाने के लिए इन दवाओं का इस्तेमाल केवल चिकित्सकीय निगरानी में होना चाहिए और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया में यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब वैश्विक स्तर पर वजन घटाने की दवाओं का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे दवाओं का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह पर करें और किसी भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लक्षण को गंभीरता से लें।

Related Articles

Back to top button