नई ईवी सब्सिडी योजना लागू, पोर्टल लॉन्च होते ही इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को राहत, आसान आवेदन से मिलेगा सीधा लाभ

नई ईवी नीति के तहत दोपहिया, तिपहिया और हल्के वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और प्रदूषण कम करने की दिशा में नई ईवी सब्सिडी योजना लागू कर दी गई है। इसके तहत ईवी सब्सिडी पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिससे पात्र वाहन खरीदार ऑनलाइन आवेदन कर वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि वाहन खरीदने के 30 दिनों के भीतर पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर 60 दिनों के भीतर सब्सिडी जारी कर दी जाएगी।

नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 30 हजार रुपये, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों पर 50 हजार रुपये और एन1 श्रेणी के हल्के वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। वहीं, 30 लाख रुपये तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों को रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क से भी छूट मिलेगी।

सरकार का मानना है कि इस पहल से स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, ईंधन पर निर्भरता घटेगी और राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। साथ ही अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Related Articles

Back to top button