चंपावत को विकास की दोहरी सौगात, एमआरआई मशीन का शुभारंभ
सीएम धामी ने जिला अस्पताल में एमआरआई सुविधा शुरू की, सिटी सेंटर का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले को विकास की दोहरी सौगात दी। उन्होंने जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन का विधिवत शुभारंभ किया, जिससे अब स्थानीय मरीजों को जांच के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रस्तावित सिटी सेंटर का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।


