कन्नड़ अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे ने तमिल निर्माता सुधन सुंदरम से की सगाई
बेंगलुरु में निजी समारोह में हुई सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और निर्माता शर्मिला मांद्रे ने तमिल फिल्म निर्माता सुधन सुंदरम से सगाई कर ली है। यह समारोह 25 जून को बेंगलुरु में बेहद निजी तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और अपने नए रिश्ते की शुरुआत की।
अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “और बस यूं ही…”। उनकी पोस्ट पर फिल्म जगत के कई सितारों और प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। खबरों के अनुसार, यह जोड़ा इसी साल के अंत तक शादी कर सकता है।



