सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान किया, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती

अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के इसरोती गांव में रविवार देर शाम एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर 47 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिए गए। घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार इसरोती गांव निवासी गोपाल जाट (30) खेत जुताई के पैसे देने के लिए पास के ही एक गांव जा रहा था। तभी रास्ते में इसरोती गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कालू जाट और सुखा ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने घायल को देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे कठूमर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर अलवर के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने गोपाल की जेब में रखे 47 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूट लिए। सूचना पर कठूमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

Related Articles

Back to top button