भीलवाड़ा में नदी किनारे मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत साथियों ने आधे घंटे खुदाई की लेकिन नहीं बचा पाए

अलवर के शिवाजी पार्क इलाके में शनिवार दोपहर ज्वेलरी शॉप में बड़ा लूटकांड हुआ। टेल्को चौराहे के पास स्थित राधा ज्वेलर्स में तीन बदमाशों ने हथियारों के दम पर करीब 40 लाख रुपए के सोना–चांदी लूट लिए। वारदात दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है और इसका पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है।

ज्वेलर मोहनलाल सोनी (50) ने बताया कि सबसे पहले एक बदमाश दुकान में घुसा और आते ही उनके गले पर दरांती रख दी। उसने धमकाते हुए कहा — “हिलना भी मत, नहीं तो गला काट दूंगा”। इसी दौरान दूसरा बदमाश तिजोरी खोलकर गहनों को बैग में भरने लगा, जबकि तीसरा बदमाश बाहर पिस्टल लेकर खड़ा रहा और ग्राहकों व राहगीरों को पास नहीं आने दिया।

करीब 2 से 3 मिनट में 350 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लूटकर तीनों बदमाश फरार हो गए। ज्वेलर के गले पर दरांती दबाकर पकड़ने से उन्हें चोट भी आई है।

प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस का बयान

प्रत्यक्षदर्शी कमल सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर से बचाने की आवाज सुनाई देने पर वे दौड़कर पहुंचे, लेकिन बाहर खड़े बदमाश ने पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी — “गोली मार दूंगा, दूर रहो”।

सिटी डीएसपी अंगद शर्मा ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज मिल चुके हैं और बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button