यूपी चुनाव 2026: अखिलेश यादव का आरोप – भाजपा ने गुप्त बैठक कर सपा के वोट कटवाने की साजिश रची

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फॉर्म-7 के दुरुपयोग और पीडीए तथा अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक गुप्त बैठक में यह तय किया गया कि समाजवादी पार्टी के वोट काटे जाएं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फॉर्म-7 के माध्यम से पीडीए और अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार वोट काटकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बाबागंज विधानसभा के बूथ नंबर 365 पर फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म-7 भरे गए और करीब 100 वोट काट लिए गए। इसके अलावा, औरैया नगर अध्यक्ष और बलिया के सपा विधायक की पत्नी का नाम भी मतदाता सूची से हटाया गया।

अयोध्या का उदाहरण देते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि एक बूथ पर 181 नोटिस जारी किए गए, जिसमें 76 प्रतिशत पीडीए समाज के और 46 प्रतिशत यादव एवं मुस्लिम समुदाय के वोटरों को निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब एक करोड़ फर्जी वोट बढ़वाए हैं, जिससे चुनाव में अनुचित लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और चेतावनी दी कि सपा इन हरकतों को नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और वोट में घोटाला होने नहीं देंगे।

सपा प्रमुख के इन आरोपों के बाद प्रदेश में चुनावी तनाव बढ़ गया है और राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button