पहली हरियाली तीज पर बहू करें ये 5 काम, ससुराल वालों के दिल में बनेगी खास जगह

हरियाली तीज न सिर्फ एक व्रत है, बल्कि एक ऐसा उत्सव है जो नए रिश्तों में मिठास घोलता है। विशेष रूप से नई नवेली दुल्हन के लिए उसकी पहली तीज बेहद खास होती है। यह दिन उसे न सिर्फ अपने ससुराल में स्वीकार्यता दिलाता है, बल्कि उसकी पहचान और संस्कारों की झलक भी दिखाता है। इस वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। जो महिलाएं इस वर्ष शादी के बाद अपनी पहली तीज मनाने जा रही हैं, वो कुछ खास टिप्स को अपनाकर अपने ससुराल वालों का दिल जीत सकती हैं। आप यहां दिए गए टिप्स को अपनाकर इस दिन को ससुराल वालों के दिल में जगह बनाने का अवसर बना सकती हैं।
तीज की परंपराओं को पूरी श्रद्धा से निभाएं
पहली तीज पर सुहाग की सारी चीजें पहनें, जैसे हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां, बिंदी, बिचुए आदि। व्रत पूरी निष्ठा से करें, तीज माता की कथा सुनें और पारंपरिक रीति से पूजा करें। यह आपके संस्कारी स्वभाव को दर्शाता है।
बड़ों का आशीर्वाद लें
इस दिन परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके अनुभव जानें। उनका आशीर्वाद लें और उनके साथ तीज की तैयारी में हाथ बंटाएं। यह आपको परिवार का अभिन्न हिस्सा बना देता है।
हाथों से बनाएं कुछ खास पकवान
भारतीय त्योहार लजीज पकवानों के बिना अधूरा है। हरियाली तीज पर ससुराल में अपने हाथों से कुछ स्पेशल बनाएं, जैसे घेवर, मीठे पुए, सेवइयां आदि। घर के स्वाद और परंपरा के अनुसार अगर आप कुछ बनाती हैं तो सभी के दिलों में आपकी जगह बनना तय है।
छोटे-छोटे तोहफे दें
तोहफे पर्व की खुशियां और उत्साह को बढ़ा देते हैं। आप अपने ससुर, ननद या जेठानी को छोटी-छोटी चीजें उपहार में दे सकती हैं, जैसे चूड़ियां, मेहंदी कोन, बिंदी या तीज का टोकन। यह आपकी भावनात्मक समझदारी को दर्शाता है।