वायुसेना प्रमुख की दुश्मनों को चेतावनी, भारत का कोई लक्ष्य पहुंच से बाहर नहीं

ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारतीय वायुसेना की ताकत, थिएटराइजेशन पर बोले एपी सिंह, तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने दुश्मनों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वायुसेना की पहुंच से बाहर कोई लक्ष्य नहीं है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर 1200 किलोमीटर की चौड़ाई और 200 किलोमीटर की गहराई तक सटीक हमले किए गए। इस अभियान ने भारतीय वायुसेना की क्षमता और रणनीतिक ताकत को प्रदर्शित किया।

एपी सिंह ने कहा कि इस सफलता के बाद भी वायुसेना को अपनी तैयारियों में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सैन्य क्षमताओं को लगातार मजबूत करना होगा।

थिएटराइजेशन पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका उद्देश्य लड़ाकू विमानों को अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों तक सीमित करना नहीं है। भविष्य के युद्धों में थल सेना, नौसेना और वायुसेना को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सैन्य ढांचे का निर्धारण भारत की सुरक्षा जरूरतों के अनुसार होना चाहिए, न कि दूसरे देशों की नकल करके।

Related Articles

Back to top button