‘शेरशाह’ से लेकर ‘लक्ष्य’ तक, कारगिर युद्ध और भारत-पाक के संघर्ष को दिखाती हैं ये फिल्में

देश आज कारगिल दिवस मना रहा है। इसी दिन 1999 में 60 दिन तक चले युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर विजय पाई थी। भारतीय सिनेमा भी इस दिवस को मनाने में पीछे नहीं है। भारत में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो भारत-पाकिस्तान के बीच जंग पर बनी हैं। आज इस खबर में हम आपको इन्हीं फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

शेरशाह
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ कारगिल युद्ध पर आधारित है। इसमें एक ऐसे नौजवान की कहानी दिखाई गई है जो सैनिक बनने का सपना देखता है। उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। अपनी ट्रेनिंग के तुरंत बाद, वह सेना में भर्ती हो जाता है और कारगिल युद्ध में भारत की जीत में योगदान देता है। हालांकि जंग में वह शहीद हो जाते हैं।

लक्ष्य
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘लक्ष्य’ कारगिल युद्ध पर आधारित है। इसमें ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन ने अहम किरदार निभाया है। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक ऐसे जवान की कहानी दिखाई गई है जो बहुत आलसी होता है। हालांकि वह भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाता है।

एलओसी कारगिल
संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म ‘एलओसी कारगिल(2003)’ कारगिर युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव में कई लोगों की जान चली जाती है और पूरे के पूरे परिवार तबाह हो जाते हैं। फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था।

द गाजी अटैक
‘द गाजी अटैक(2017)’ भारत-पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुई जंग की सच्ची घटनाओं पर आधारित थी। फिल्म दिखाया गया कि पनडुब्बी एस21 के एक भारतीय नौसेना अधिकारी और उनकी टीम कैसे जंग में अहम भूमिका निभाते हैं। वह लोग 18 दिनों तक पानी के नीचे रहते हैं। इस दौरान वह पाकिस्तान के एक बड़े मिशन को नाकाम करते हैं। फिल्म में राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू और केके मेनन अहम किरदार में थे।

1971
साल 2007 में फिल्म ‘1971’ रिलीज हुई। इसमें मनोज बाजपेयी, रवि किशन, पीयूष मिश्रा, दीपक डोबरियाल और कुमुद मिश्रा ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म भारत-पाकिस्तान के साथ विवाद पर आधारित है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इसमें दिखाया गया था कि भारत के छह सैनिक पाकिस्तान में फंस जाते हैं। वह अपने साहस और हिम्मत से अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने घर वापस लौटते हैं।

Related Articles

Back to top button