दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक की छत पर लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

सोमवार सुबह चिमनी में लगी आग से मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं; आग लगने के कारणों की जांच जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह नॉर्थ ब्लॉक की छत पर स्थित एक चिमनी में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 11:10 बजे दमकल विभाग को घटना की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग नियंत्रित होने से इमारत के अन्य हिस्सों तक इसके फैलने का खतरा टल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग चिमनी तक सीमित रही।

इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। साथ ही, किसी बड़े नुकसान की भी खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button