सलमान खान थे निशाने पर, टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले रची गई थी साजिश
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के आरोपियों से पूछताछ में खुलासा, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों की रेकी करने का भी आरोप
मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कथित तौर पर बताया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की योजना बनाई गई थी। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के कारण हमलावर इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।
जांच में आरोपियों पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों की रेकी करने का भी आरोप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ के फुटबॉल खेलने की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की पोस्ट से मिली थी। इसके बाद हमलावर जुहू स्थित मैदान पहुंचे और उनकी कार बाहर निकलते ही गोलीबारी की। इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच के जरिए कथित साजिश और विदेश में बैठे संपर्क सूत्रों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।


