लुधियाना पहुंचे अमित शाह, भगवंत मान सरकार पर बरसे; पंजाब में नशे के कारोबार पर उठाए सवाल
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिजनों से मिले केंद्रीय गृह मंत्री, बोले—युवाओं का भविष्य बचाने के लिए नशे पर रोक जरूरी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर गंभीर सवाल उठाए। शाह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में नशे का कारोबार बेलगाम हो गया है और पंजाब के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं।
अमित शाह ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।
गृह मंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले नागरिकों की सुरक्षा भी चिंता का विषय है। उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पंजाब समेत पूरे देश को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया।