दिल्ली के नबी करीम इलाके के एक होटल में बनाए संबंध…फिर छोड़ा; चार साल तक दर्द सहती रही युवती

झांसी: महाकुंभ मेले के दौरान वायरल मोनालिसा को अपनी फिल्म में रोल देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद नई-नई बातें सामने आ रही हैं। सनोज मिश्रा (45) को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। निर्देशक सनोज ने झांसी निवासी युवती से यहां के एक रिसॉर्ट में दुष्कर्म किया था। आरोपी निर्देशक को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता ने अभिनेत्री बनने के लिए निर्देशक से किया था संपर्क
झांसी निवासी 28 साल की युवती ने फिल्म अभिनेत्री बनने के लिए निर्देशक सनोज मिश्रा से संपर्क किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले 2020 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी सनोज मिश्रा से जान-पहचान हुई थी। सनोज ने उसे फिल्मों में काम दिलाने का वादा किया। कुछ समय तक उनके बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग होती रही। इसके साथ सनोज 17 जून 2021 को झांसी आया। सनोज ने उसे रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने इन्कार कर दिया।
उसके इनकार करने पर सनोज जान से मारने की देने की धमकी देने लगा। उसके बुलाने पर 18 जून 2021 को वह सनोज से मिली। सनोज उसे झांसी के एक रिसॉर्ट में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगह बुलाकर दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की। इसके बाद फरवरी में उसे छोड़ दिया। युवती की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। युवती के परिजन झांसी में ही रहते हैं। उन्होंने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
कुंभ मेले के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में रोल देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा (45) को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसे रविवार को गाजियाबाद से दबोचा। दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद यह कार्रवाई हुई है।
तीन बार गर्भपात कराने का आरोप
युवती का आरोप है कि मुंबई निवासी मिश्रा ने बीते चार साल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं, मिश्रा ने उसे तीन अलग-अलग मौकों पर गर्भपात के लिए मजबूर किया। शिकायतकर्ता ने बयान में कहा कि वह मिश्रा के साथ सहमति संबंध में रहती थी और बाद में वह शादी के वादे से मुकर गया। मामले में दिल्ली के नबी करीम थाने में मिश्रा के खिलाफ 8 फरवरी को केस दर्ज किया गया था।