पंजाब में बदला मौसम: मानसा में भारी बारिश से जलभराव, पठानकोट में दिन में छाया अंधेरा; किसानों की बढ़ी चिंता

पंजाब में बदला मौसम: मानसा में भारी बारिश से जलभराव, पठानकोट में दिन में छाया अंधेरा; किसानों की बढ़ी चिंता

पंजाब में वीरवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मानसा में भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कई जगहों पर लोगों के घरों में भी पानी घुसने की सूचना है। पठानकोट में काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। फरीदकोट और राजपुरा समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंडियों में खुले में रखा धान भीग गया, जबकि खेतों में धान की कटाई और नरमे की चुगाई प्रभावित होने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों को तिरपाल से ढकने और खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है।
वहीं, मानसा में परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर भी पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 17 से 20 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button