सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड जीशान अख्तर का नाम आया सामने
धमकी के पीछे जीशान अख्तर होने की आशंका, मुंबई पुलिस डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी; असली आरोपी की पहचान अभी स्पष्ट नहीं।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी उसी ने दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।
मुंबई पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी से जुड़े डिजिटल सबूतों और उसकी प्रामाणिकता की जांच कर रही है। फिलहाल सैफ अली खान की ओर से कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।
इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरे संदेश मिले थे। उन मामलों में पुलिस ने बंगलूरू से वैभव मिश्रा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वहीं, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी हाल ही में धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। लगातार मिल रही धमकियों से बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


