राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 4 नए सहप्रभारी सचिव नियुक्त; संजना जाटव और दिव्या मदेरणा की छुट्टी

संगठन में बदलाव के तहत तीन पदाधिकारियों को हटाया, राजस्थान के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राजस्थान में कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश के तीन सहप्रभारी सचिवों को हटाकर चार नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। विश्व विजय सिंह, पलक वर्मा, मनोज बागड़ी और पोरलक खारते को राजस्थान का नया सहप्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राजस्थान के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर विभिन्न राज्यों का सहप्रभार दिया गया है। हेम सिंह शेखावत को गुजरात, डूंगरराम गेदर को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम, धीरज गुर्जर को जम्मू-कश्मीर, दानिश अबरार को दिल्ली, जगदीश जांगिड़ को उत्तर प्रदेश और रेहाना रियाज को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सांसद संजना जाटव, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा और विजय जांगिड़ को राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया गया है। इस बदलाव को कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारियों और रणनीति के तहत अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button