भूस्खलन से आला गांव के पास आठ मीटर सड़क ध्वस्त, 1500 की आबादी हुई प्रभावित

गोपेश्वर:  चमोली के नंदानगर में गुरुवार को भूस्खलन हो गया। विकास खंड के आला, गैरी, सीक और पेरी गांव को यातायात से जोड़ने वाला रामणी-पेरी मोटर मार्ग आला गांव के पास करीब आठ मीटर तक ध्वस्त हो गया है। इसके चलते क्षेत्र की करीब 1500 की जनसंख्या प्रभावित हो गई है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में 19 सड़कें बंद
वर्तमान में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन से चमोली जनपद में 19 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

Related Articles

Back to top button