मैक्सिकन रीजनल म्यूजिक बैंड के पांच मेंबर्स के शव मिलने से हड़कंप, कई दिनों से थे लापता

मैक्सिकन रीजनल म्यूजिकल बैंड के पांच सदस्य जो पिछले कुछ दिनों से लापता थे, अब उनके शव रेनोसा में टेक्सास सीमा के उत्तरी शहर में मिले हैं। इसकी जानकारी खुद पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई है। शहर की पार्टियों और डांस में म्यूजिक बजाने वाले ग्रुपो फुगिटिवो बैंड के ये सदस्य रविवार से लापता थे। अब इनके शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है।
परफॉर्मेंस करने जाते वक्त हुई किडनैपिंग
पांचों संगीतकारों के लापता होने के मामले की जांच कर रहे तामाउलिपास राज्य के अधिकारियों का कहना है कि उन लोगों को उस रात 10 बजे के करीब किडनैप किया गया। जब वे एक एसयूवी में किसी पार्टी में परफॉर्म करने के लिए जा रहे थे। बैंड मेंबर्स के शव रेनोसा के बाहरी इलाके में पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो गल्फ कार्टेल के एक गुट का हिस्सा माने जाते हैं। अधिकारियों को अभी यह नहीं पता चल सका है कि इन लोगों की हत्या क्यों की गई है। साथ ही डेड बॉडीज को जलाने की खबरों को भी पुलिस द्वारा खारिज किया गया है।
मैक्सिकन रीजनल म्यूजिक बजाता था बैंड
ये बैंड मैक्सिकन का रीजनल म्यूजिक बजाते थे। जिसमें कई तरह का म्यूजिक शामिल है। कुछ सालों में ये बैंड तब सुर्खियों में आया जब इन्होंने इंटरनेशनल म्यूजिक में एक नए युग की शुरुआत की और कुछ नया करना शुरू किया। ये संगीतकार कभी-कभी ड्रग कार्टेल के नेताओं को श्रद्धांजलि देते थे। जिन्हें अक्सर रॉबिन हुड टाइप का माना जाता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि ग्रुप ने ऐसे गाने बजाए थे या कलाकार केवल कार्टेल हिंसा के शिकार थे।