दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ का घोटाला, 100 डॉक्टर जांच के घेरे में

कमीशनखोरी और टेंडर गड़बड़ी की जांच अब वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों तक पहुंची

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दवा और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में हुए करीब 650 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच तेज हो गई है। एसीबी की जांच में अब 100 से अधिक डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारी रडार पर हैं। आरोप है कि पूरी खरीद प्रक्रिया में कमीशनखोरी और नियमों की अनदेखी की गई, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों और निजी लोगों को लाभ पहुंचाया गया। जांच एजेंसियां टेंडर मंजूरी, तकनीकी स्वीकृति और वित्तीय अनुमोदन की हर परत की जांच कर रही हैं। पूर्व डीजीएचएस समेत कई गिरफ्तारियों के बाद अब मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button