अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का धमाका, जन्मदिन पर फर्स्ट लुक से मचाया तहलका

अल्लू अर्जुन ने डायरेक्टर एटली संग फिल्म ‘AA22&A6’ का टाइटल ‘राका’ किया रिवील, बाल्ड लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘AA22&A6’ का टाइटल अब ‘राका’ घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म से उनका शॉकिंग फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा थी, लेकिन अब टाइटल और लुक सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है। फर्स्ट लुक में अल्लू अर्जुन हाफ-बाल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं, जो उनके अब तक के स्टाइलिश इमेज से बिल्कुल अलग है। उनके लंबे नाखून और रफ लुक एक दमदार और खतरनाक किरदार की ओर इशारा करते हैं।

यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उर्दू और बंगाली सहित सात भाषाओं में रिलीज होगी, जिससे इसकी पैन इंडिया अपील और भी मजबूत हो गई है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

खास बात यह है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इससे पहले वह एटली के साथ जवान में काम कर चुकी हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन और दीपिका की यह पहली फिल्म साथ में होगी, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

फिल्म ‘राका’ को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें दमदार कहानी और विजुअल्स देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button