‘पेद्दी’ के लिए मन्नत मांगने तिरुपति पहुंचीं जाह्नवी कपूर, 3550 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़ीं
फिल्म की ग्लोबल रिलीज के बाद एक्ट्रेस ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, सक्सेस की दुआ मांगते हुए उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे
जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं और फिल्म की सफलता के लिए मन्नत मांगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह मंदिर तक पहुंचने के लिए 3550 अलिपिरी सीढ़ियां नंगे पैर चढ़ीं। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम और कुछ दोस्त भी मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जाह्नवी पिंक एथनिक सूट में नजर आ रही हैं। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते वक्त वह बीच में थोड़ी देर आराम करती भी दिखीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था और भक्ति को बनाए रखा। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उन्हें देखा, हालांकि जाह्नवी ने किसी तरह का ध्यान अपनी ओर नहीं खींचा।
रिपोर्ट में बताया गया है कि जब भी जाह्नवी तिरुपति बालाजी के दर्शन करने जाती हैं, वह नंगे पैर ही मंदिर तक पहुंचने की परंपरा निभाती हैं। इस बार भी उन्होंने यही किया और फिल्म की कामयाबी के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।




