भारतीय T20 टीम में बड़ा बदलाव तय, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी पर भी नजर

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए चयन बैठक से पहले टीम इंडिया में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने की संभावना है, जबकि उपकप्तान और नए खिलाड़ियों पर भी फैसला अहम होगा।

भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की शनिवार को होने वाली बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

यह चयन बैठक आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम चुनने को लेकर होगी। भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज भी प्रस्तावित है।

टीम में उपकप्तान को लेकर भी चर्चा जारी है। वहीं युवा खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी चयनकर्ताओं की नजर बनी हुई है, जिन्हें भविष्य के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button