नूंह में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन लोगों की मौत

तेज रफ्तार डंपर ने इको कार को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे; खुशियों वाले घर में पसरा मातम

हरियाणा के नूंह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा फिरोजपुर झिरका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार से शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button