ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज, शुभमन गिल टॉप-10 में
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने जो रूट को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल भी शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहे।
आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बड़ा उलटफेर करते हुए नंबर-1 बल्लेबाज का ताज अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने ही टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि रूट अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
वहीं, भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन का फायदा उठाते हुए टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल किया है। गिल के टॉप-10 में पहुंचने से भारतीय क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर है।
गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने पहली बार टॉप-10 में जगह बनाई है। वहीं वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे और शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।



