शाहजहांपुर में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदला, महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल
चिकटिया गांव में जमीन की रंजिश को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाहजहांपुर के देवकली क्षेत्र के चिकटिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने गाली-गलौज के बाद कांता और बांका जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में शिशुपाल सिंह, उनके भांजे शोभित और भतीजी मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


