राहुल गांधी के कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक, रोजगार की मांग ने खींचा ध्यान

देहरादून के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पिथौरागढ़ के युवक ने अनोखे अंदाज में बयां की बेरोजगारी की पीड़ा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून दौरे के दौरान आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एक बेरोजगार युवक अपनी शैक्षणिक डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा। युवक का यह अनोखा विरोध कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ-साथ मीडिया का भी ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा।

पिथौरागढ़ निवासी मनोज कुमार शुक्रवार को बन्नू इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गले में अपनी विभिन्न शैक्षणिक डिग्रियों की प्रतियां पहनकर पहुंचे। उनका कहना था कि वर्षों की पढ़ाई और कई डिग्रियां हासिल करने के बावजूद उन्हें अब तक रोजगार नहीं मिल सका है। उन्होंने इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए बेरोजगारी की समस्या और युवाओं की परेशानियों को सामने रखने की कोशिश की।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने युवक के इस अनोखे विरोध को गंभीरता से देखा। कई छात्रों ने भी रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई। राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने के लिए देहरादून पहुंचे थे, जहां शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषय प्रमुख चर्चा का केंद्र रहे।

Related Articles

Back to top button